महाराजा अग्रसेन सम्मान: समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल राज्योत्सव पर होंगे सम्मानित

रायगढ़ विधायक व वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी बधाई
रायगढ़। रायगढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी बाबूलाल अग्रवाल का छत्तीसगढ़ शासन के प्रतिष्ठित महाराजा अग्रसेन सम्मान-2026 के लिए चयन हुआ है। सामाजिक समरसता के संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए राज्य शासन ने उन्हें इस सम्मान के लिए चुना है। आगामी 3 नवंबर को राज्योत्सव के अवसर पर नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में उन्हें दो लाख रुपये की सम्मान राशि, प्रतीक चिन्ह और सम्मान पत्र प्रदान किया जाएगा। बाबूलाल अग्रवाल के चयन पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। ओपी चौधरी ने बधाई देते हुए कहा कि महाराजा अग्रसेन सम्मान रायगढ़ जिले के लिए गौरव का विषय है । उन्होंने सामाजिक प्रति योगदान की सराहना की। बाबूलाल अग्रवाल पेशे से वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वे विभिन्न सेवा संगठनों से जुड़कर सामाजिक सरोकारों के लिए कार्य कर रहे हंै। 03 नवंबर को राज्योत्सव पर नवा रायपुर अटल नगर में आयोजित राज्य अलंकरण समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। उनका चयन रायगढ़ जिले के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है और समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय लोगों के लिए प्रेरणादायी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest