रायपुर प्रेस क्लब की पहल पर मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा की दिशा में सरकार का अहम कदम

रायपुर। मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन ने महत्वपूर्ण पहल की है। रायपुर प्रेस क्लब द्वारा पत्रकारों के हितों और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े इस विषय को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद राज्य शासन ने ह्यछत्तीसगढ़ मीडिया कर्मी स्वास्थ्य एवं दुर्घटना समूह बीमा योजनाझ्र2026ह्ण का प्रारूप तैयार कर उस पर मीडिया जगत से सुझाव आमंत्रित किए हैं।
योजना के प्रारूप एवं उसके क्रियान्वयन को लेकर एक से 30 नवंबर 2026 तक सुझाव भेजे जा सकते हैं। जनसंपर्क विभाग की वेबसाइट www.dprcg.gov.in पर योजना का प्रारूप उपलब्ध कराया गया है। मीडियाकर्मी अपने सुझाव ईमेल chhattisgarhmediakarmi@gmail.com पर भेज सकते हैं। हैं।
रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष मोहन तिवारी सहित समस्त पदाधिकारियों ने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं राज्य शासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मीडिया कर्मियों के स्वास्थ्य और दुर्घटना के जोखिम को देखते हुए बीमा सुरक्षा की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही थी। शासन द्वारा योजना का प्रारूप तैयार कर सुझाव आमंत्रित करना इस दिशा में सकारात्मक कदम है।
रायपुर प्रेस क्लब के महासचिव गौरव शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू कोषाध्यक दिनेश यदु, संयुक्त सचिव निवेदिता साहू, भूपेश जांगड़े, कार्यकारिणी सदस्य संदीप पुराणिक, चंदन साहू, अंशुमान शर्मा, संतोष साहू, नीरज मिश्रा,जाकिर घुरसेना ने उम्मीद जताई कि मीडिया कर्मियों के सुझावों को समाहित कर शासन इस योजना को शीघ्र मूर्तरूप देगा, जिससे प्रदेश के पत्रकारों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना के समय आर्थिक सुरक्षा मिल सकेगी।
प्रेस क्लब के सभी पदाधिकारियों ने प्रदेश के पत्रकारों एवं मीडिया कर्मियों से अपील की है कि वे योजना के प्रारूप का गंभीरता से अध्ययन करें और अपने महत्वपूर्ण सुझाव निर्धारित समय-सीमा में शासन को भेजें। ताकि पत्रकारों की वास्तविक जरूरतों, व्यावहारिक कठिनाइयों और अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए योजना को अधिक व्यापक, प्रभावी और लाभकारी बनाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest