देउ बाई जी गोधा का निधन, मरणोपरांत नेत्रदान

रायपुर। मॉडर्न कॉम्प्लेक्स, मोतीबाग चौक निवासी श्रीमती देउ बाई जी गोधा (92) का सोमवार, 14 सितंबर 2026 को ब्रह्ममुहूर्त में प्रातः 3.30 बजे निधन हो गया। वे स्व. श्री जगदीश चंद जी गोधा की धर्मपत्नी थीं।

उनका अंतिम संस्कार सोमवार को प्रातः 8.30 बजे देवेंद्र नगर मुक्तिधाम, रायपुर में किया गया। वे प्रकाश चंद, संजय एवं विनय (मोनू) की माताजी तथा सपन, सम्यक एवं भव्य की दादी थीं। वहीं विजय, अतुल, राकेश, राजेश, मनीष एवं रूपेश की बड़ी मां थीं।

श्रीमती देउ बाई जी गोधा के निधन से परिवारजनों एवं शुभचिंतकों में शोक की लहर है। वे अपने पीछे परिवार के लिए स्नेह, संस्कार और आत्मीयता की स्मृतियां छोड़ गईं।

उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए गोधा परिवार ने उनके निधन के पश्चात नेत्रदान का संकल्प पूरा किया। इस पुनीत कार्य के माध्यम से उनकी स्मृति में मानव सेवा और परोपकार की प्रेरणा को आगे बढ़ाया गया।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest