सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का सम्मान, संस्था में योगदान को किया याद

नवापारा राजिम। अंचल की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था स्वामी आत्मानंद पीएम श्री हरिहर स्कूल की सेवानिवृत्त प्राचार्य फाखरा खानम दानी का उनके उल्लेखनीय शैक्षणिक एवं सामाजिक योगदान के लिए सम्मान किया गया। स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी केंद्र में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें शाल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर उनके सेवाकाल की उपलब्धियों को याद किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सालासर सुंदरकांड जन कल्याण समिति के अध्यक्ष राजू काबरा द्वारा अभिनंदन पत्र का वाचन किया गया, जिसमें फाखरा खानम दानी के विद्यालय विकास, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन एवं शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की गई।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि एक शिक्षक और प्राचार्य के रूप में उन्होंने सदैव विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता दी तथा संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके समर्पण और कार्यशैली से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी।

इस अवसर पर स्थानीय प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था की संचालिका पुष्पा बहन जी, वरिष्ठ चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. राजेंद्र गदिया, प्रभात जैन, आलोक पहाड़िया, तुकाराम कंसारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने सेवानिवृत्त प्राचार्य के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest