जल जीवों की सेवा कर अलिशा अंसारी ने दिया करुणा का संदेश

तालाब पहुंचकर मछलियों, बत्तखों और कछुओं को खिलाया भोजन, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता की अपील

रायगढ़। शहर में सुश्री अलिशा अंसारी द्वारा चलाए जा रहे ‘30 दिन, 30 सेवा कार्य संकल्प’ अभियान के 11वें दिन ‘जल जीव सेवा अभियान’ आयोजित किया गया। अभियान के माध्यम से जल जीवों के प्रति संवेदनशीलता और प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस अवसर पर अलिशा अंसारी स्थानीय तालाब पहुंचीं, जहां उन्होंने मछलियों, बत्तखों और कछुओं को मुर्रा, चावल और हरी सब्जियां खिलाकर उनकी सेवा की। तालाब के किनारे आयोजित इस सेवा कार्य में स्थानीय युवाओं और नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

अलिशा अंसारी ने कहा कि सेवा का अर्थ केवल मनुष्य की मदद करना नहीं है, बल्कि प्रकृति और उसके प्रत्येक जीव के प्रति करुणा रखना भी सेवा का ही एक रूप है। जल जीव हमारे पारिस्थितिकी तंत्र का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। इन मूक जीवों की देखभाल और जलस्रोतों का संरक्षण समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

https://www.instagram.com/reel/DdVlBESpJGZ/?stkn=c2pvY3p1a3RkYnRr

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के साथ-साथ जल जीवों के प्रति भी संवेदनशील रहें। उन्होंने कहा कि छोटे-छोटे प्रयासों के माध्यम से प्रकृति के साथ संतुलन और जीवों के प्रति करुणा की भावना को मजबूत किया जा सकता है।

‘30 दिन, 30 सेवा कार्य संकल्प’ के तहत आयोजित इस अभियान में सेवा को मानव जीवन से आगे बढ़ाकर प्रकृति और जीव-जंतुओं से जोड़ने का प्रयास किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest