धमतरी। धमतरी के मराठापारा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दिन अपनी मर्जी के गाने चलाने को लेके रूद्राक्ष पाटी धुमाल व आयोजन समिति के युवकों द्वारा बेसबॉल स्टिक धारदार तलवार से मारने की धमकी व गाली-गलौज की गई जहां आरोपियों के उपर मामला दर्ज कर जाच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार धमतरी के बासंपारा के युवाओ ंद्वारा गणेश प्रतिमा के विसर्जन के दिन रूद्राक्ष धुमाल पार्टी (सांकरा नगरी) को प्रोपेसन हेतु बुक किया गया था। जहां क्षेत्र में खुशी की लहर व्याप्त रही, गणेश विसर्जनोत्सव पर मोहल्ले के बच्चे और युवाओं द्वारा खुब नाच गाना चल रहा था, वहीं युवाओं में कुछ लोग नशे में भी डीजे में नाचते नजर आए, रूद्राक्ष धुमाल पार्टी का प्रोसेसन जैसी ही मराठा पारा मंगल भवन के समीप पहुंची समिति की कुछ युवाओं द्वारा अपने पंसद की गाने चलाने को लेके डिजे मॉनिटर पर दबाव बनाया गया और अपने पसंद के गाने नहीं चलाने पर मारने व गाली-गलौच की गई। वहंी समिति के कुछ युवाओं ने महौल को शांत करने की बजाय बेट हॉकी स्टीक और धारदार तलवार से रूद्राक्ष धुमाल के सदस्यों से मार-पीट व उनके बाद्य वाहन को क्षतिग्रस्त किया, जहां रूद्राक्ष धुमा पाटी के संचालक ने सिटी कोतवाली में मामला दर्ज की थी,
मामले की गंभीरता से लेते हए सिटी कोतवाली ने मामला दर्ज कर जांच जारी रखी जहां आज तारिख आरोपियों की खोजबीन कर प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 232/2026 धारा 296, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपियों को तलब कर पूछताछ की, जिसमें आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया।रितेश पेंदरिया: बेसबॉल स्टिक जतीश साहू: धारदार तलवार अमरचंद पटेल: हॉकी स्टिक गिरफ्तार आरोपियों का विवरण रितेश पेंदरिया उर्फ रितू पिता संतोष पेंदरिया (उम्र 20 वर्ष), निवासी- मराठा पारा, मंगल भवन के पास, धमतरी। जतीश साहू उर्फ डुई पिता टोमन साहू (उम्र 19 वर्ष), निवासी- बांसपारा, मंगल भवन के पास, धमतरी। अमरचंद पटेल उर्फ छोटू पिता परदेशी पटेल (उम्र 26 वर्ष), निवासी- महंत घासीदास वार्ड, आमापारा, बनिया तालाब, धमतरी।
तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश सरगर्मी से जारी है।
धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें; शांति भंग करने या हथियार लहराकर दहशत फैलाने वाले किसी भी असामाजिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।
रूद्राक्ष धुमार पार्टी के संयोजक पर जानलेवा हमला व मारने की धमकी देने वाले गये जेल
