मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल
रायगढ़। रायगढ़ शहिद विप्लव त्रिपाटी मिनी स्टेडियम में कोलता समाज संभाग रायगढ़ का नुआखाई भेंटघाट का आयोजन होने वाला है, जहां रायगढ़ अंचल सभा तथा संभाग स्तरीय सभा पदाधिकारियां की बैठकी पूर्ण हो चुकी है। भेट समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी शामिल होंगे
वहीं कोलता समाज द्वारा इस कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साहित है तथा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके लिए संभाग के आठ अंचलों के नाम पर आठ स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं, जहां का द्वार इन क्षेत्रों के मुख्य कृषि फसल साग सब्जियों से सजाया जा रहा है। रायगढ़ पूर्वांचल में परवल की खेती बहुतायत होती है इस लिए यहां परवल से सजाया जाएगा द्वार,धर्मजयगढ़ मक्का के लिए जाना जाता है,इस लिए मक्का से गेट सजाया जाएगा। सरिया अंचल धान सेतमनार अंचल बरबट्टी, घरघोड़ा अंचल लौकी , लैलूंगा अंचल टमाटर,कोठीखोल अंचल मूंगफली तथा पुसौर अंचल हरी सब्जी से द्वार सजाए जा रहे हैं। कोलता समाज मुख्यतया कृषक समाज है इसलिए अपने संस्कृति और सभ्यता को प्रदर्शित करने के लिए इन द्वारों का निर्माण किया जा रहा है। 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले 10 वीं और 12 वीं के एक सौ से ज्यादा छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। वहीं विभिन्न सामाजिक क्षेत्र तथा नीट और पीएससी परीक्षाओं में सफल व्यक्तित्व का सम्मान भी किया जाएगा। जिसकी सूची जारी कर दी गई है। रत्थूलाल गुप्ता संभागीय अध्यक्ष कोलता समाज रायगढ़ ने बताया कि लगभग आठ हजार लोगों की उपस्थिति इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।
विप्लव त्रिपाठी मिनी स्टेडियम में होगा कोलता समाज का नुआखाई भेट
