कोलता समाज का नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न

  • किसानों की समृद्धि,सुशासन और जनसेवा हमारी सरकार की प्राथमिकता:मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
  • नुआखाई भेंटघाट में मुख्यमंत्री ने की 80 लाख रुपये के सामुदायिक भवनों की घोषणा, प्रतिभावान विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

रायगढ़। रायगढ़ के शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम में आयोजित कोलता समाज के नुआखाई भेंटघाट एवं प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न हुआ। भेंटघाट कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। कार्यक्रम रायगढ़ अंचल कोलता समाज के सभी पदाधिकारी व लोगों की उपस्थिति रही, साथ ही कोलता समाज के प्रतिभावन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में समाज पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गज माला पहनाकर का स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने मां रणेश्वरी रामचण्डी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। सीएम द्वारा ग्राम कोतरलिया के चंडी डोंगरी में सर्वसुविधायुक्त सामुदायिक भवन के लिए 30 लाख रुपये तथा नगर पंचायत पुसौर में कोलता समाज के मंगल भवन के लिए 50 लाख व बाउंड्रीवॉल निर्माण की भी घोषणा की।
आगे मुख्यमंत्री श्री साय ने नुआखाई पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नुआखाई किसानों की मेहनत, नई फसल और समृद्धि से जुड़ा महत्वपूर्ण त्यौहार है। प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली के लिए निरंतर काम कर रही है और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए केलो परियोजना का कार्य प्रारंभ हुआ है, जो इस अंचल के लिए वरदान साबित होगी। सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपये से अधिक की नई परियोजनाएं शुरू की हैं। सीएम साय ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में प्रतिदिन लगभग 1600 आवासों का निर्माण किया जा रहा है उन्होंने सरकार कि योजनाओं के बारे मे ंबताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सुशासन,पारदर्शिता और जनसेवा को प्राथमिकता दे रही है।
प्रदेश में नक्सलवाद को समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता मिली है तथा आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास के लिए 15 हजार आवासों की स्वीकृति दी है। आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए सुशासन एवं अभिसरण विभाग, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, सेवा सेतु और अटल डिजिटल सेवा केंद्र जैसी पहल शुरू की गई हैं। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी के अनुरूप राज्य सरकार ने अपने ढाई वर्षों के कार्यकाल में अधिकांश वादों को पूरा किया है। सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है।


मुख्यमंत्री ने प्रतिभा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा और प्रतिभा के बल पर युवा प्रदेश का नाम रोशन करें। इस अवसर पर उन्होंने समाज प्रमुखों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के साथ नुआखाई का पारंपरिक भोजन भी ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest