भारत आदिवासी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बने सुनील मिंज

रायगढ़। भारत आदिवासी पार्टी ने सुनील मिंज को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य एकीकरण समिति के अनुमोदन एवं निर्देशन के उपरांत उन्हें यह दायित्व अगले आदेश तक के लिए दिया गया है। पार्टी ने उनसे संगठन के प्रति निष्ठा और प्रतिबद्धता बनाए रखते हुए अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपेक्षा की है।
सुनील मिंज को जनप्रतिनिधि चयन प्रणाली, सामाजिक व्यवस्था और संगठन की अनुशासन नियमावली का पालन सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ करना होगा। पार्टी ने उम्मीद जताते हुए निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे और संगठन के निर्धारित नियमों एवं व्यवस्थाओं के अनुरूप कार्य करेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष की यह जिम्मेदारी पूर्णत: अवैतनिक रहेगी। यानी इस पद के लिए किसी प्रकार का वेतन या पारिश्रमिक निर्धारित नहीं किया गया है। पार्टी की ओर से सुनील मिंज को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।
उनकी नियुक्ति को संगठनात्मक जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है। हालांकि, पार्टी की आगामी गतिविधियों और संगठन विस्तार को लेकर उनकी भूमिका के संबंध में फिलहाल कोई अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest