ग्राम परसदा जोशी के आंगनबाड़ी केंद्रों में हुआ आंगन मिलन कार्यक्रम

राजिम। परसदा जोशी आंगनबाड़ी केंद्रों में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों को नेवता भोज खिलाकर खिलौनों का वितरण किया गया। महिलाओं के सम्मान के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका का भी सम्मान किया गया। साथ ही रंगोली, कुर्सी, कबड्डी, दौड़ एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किसान भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष नारायण साहू, शौभाग्य तिजेश्वर सेन, आनंद साहू, अवतार यादव ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के द्वारा महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। गर्भवती महिलाओं को आर्थिक सहायता, बिसनी साहू अभियान को बढ़ावा, महतारी वंदन योजना, माताओं के लिए नोनी सुरक्षा जैसी योजनाएं उनको संबल प्रदान करती हैं। पर्यावरण संरक्षण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाते हुए हर घर मुनगा, घर-घर मुनगा कार्यक्रम के तहत मुनगा के पौधों का रोपण भी किया गया है।
सरपंच गिनी सोनी, जमुना साहू, सारिका यादव, अन्नपूर्णा टंडन, पुन्नी निषाद, सुनीता साहू, यामिनी रावत, राजेश्वरी सोनवानी, बिसनी बाई, बिमला साहू सहित अनेक महिलाएं उपस्थित थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest