आंगन मिलन उत्सव में 35 सेवाभावी कार्यकर्ताओं का सम्मान

गोद भराई, अन्नप्राशन, खिलौना दान एवं किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित
नवापारा राजिम। अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के चम्पारण एवं नवापारा मंडल अंतर्गत नवापारा, ग्राम कोलियारी, तोरला, खरखराडीह, नावागांव एवं कठिया में आंगन मिलन उत्सव के तहत 29 सितंबर 2026 को कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती माधुरी साहू, प्रदेश सह-समन्वयक, भाजपा महिला मोर्चा सहित जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय पदाधिकारियों की सहभागिता रही।कार्यक्रम के दौरान 11 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, 11 आंगनबाड़ी सहायिकाओं, 1 सेक्टर पर्यवेक्षक पारागांव एवं 12 मितानिन बहनों सहित कुल 35 सेवाभावी कार्यकर्ताओं का साड़ी, श्रीफल, कॉपी, पेन एवं पुष्पगुच्छ से सम्मान किया गया। इसके साथ ही 43 हितग्राहियों का भी सम्मान किया गया। आयोजन में लगभग 72 लाभार्थियों एवं 150 कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।आंगन मिलन उत्सव के अंतर्गत गोद भराई, अन्नप्राशन एवं खिलौना दान जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण तथा बाल विकास के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसके साथ ही किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित कर किसानों से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर श्रीमती माधुरी साहू ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन बहनें गांवों में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण और जनकल्याणकारी सेवाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन बहनों का सम्मान उनके सेवा और समर्पण के प्रति समाज की कृतज्ञता का प्रतीक है।कार्यक्रम में कोलियारी सरपंच वीरेंद्र यादव ने कार्यकर्ता बहनों के निःस्वार्थ परिश्रम पर प्रकाश डाला। वहीं जनपद सभापति ब्रम्हानंद साहू ने सरकार की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं की जानकारी देते हुए लोगों को उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उपसरपंच पेखन देवांगन, चम्पारण मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष कविता साहू, मंडल कार्यालय प्रभारी बलराम साहू, गोविंद साहू, तोरला के पंचगण, भाजपा किसान मोर्चा के हेमलाल चक्रधारी, दौआ देवांगन, कुंती चक्रधारी, मुकेश चक्रधारी, टेकराम देवांगन सहित भाजपा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।आयोजन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र में पोषण, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास एवं किसान हित से जुड़े विषयों को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest